Tranding
मार्च 21, 2024, 11:18 बजे

चीन के दबाव में झुका है श्रीलंका ?

श्रीलंका  सरकार ने कहा है कि वे रिसर्च करने वाले विदेशी जहाजों को अपने बंदरगाहों पर सामान भरने या ठहरने की अनुमति देंगे। हम आप को बतादे की श्रीलंका ने पहले इस पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन बीते दिनों श्रीलंका ने जर्मनी के एक सर्वे जहाज को अपने बंदरगाह पर रुकने की इजाजत दी, जिस पर चीन भडक़ गया और उसने श्रीलंका के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। अब चीन के विरोध के बाद श्रीलंका ने यूटर्न लेते हुए विदेशी जहाजों को बंदरगाह पर सामान भरने की इजाजत दे दी है !
दरअसल भारत ने श्रीलंका में आए दो अत्याधुनिक रिसर्च जहाजों को लेकर चिंता जाहिर की थी। इसके बाद श्रीलंका की रानिल विक्रमासिंघे की सरकार ने ऑफशोर रिसर्च जहाजों के श्रीलंका के बंदरगाहों पर रुकने पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया था। अब श्रीलंका ने आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है कि विदेशी जहाजों को अब यहां ठहरने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि श्रीलंका के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने साफ किया कि अनुमति सिर्फ जहाजों को सामान भरने की दी गई है और वे किसी तरह की रिसर्च नहीं कर सकेंगे।
चीन के जहाज श्रीलंका के बंदरगाहों पर रहे थे डॉक
इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका ने जर्मनी के एक जहाज को अपने बंदरगाह पर डॉक करने की अनुमति दी थी, जबकि फरवरी में चीन के जहाज को अनुमति नहीं दी गई थी। इस पर चीन ने नाराजगी जाहिर की। अगस्त 2022 में चीन का एक जहाज श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर डॉक रहा था। इसके बाद अक्तूबर 2023 में भी चीन का एक रिसर्च जहाज कोलंबो बंदरगाह पर ठहरा था। भारत ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर इस पर नाराजगी जाहिर की थी।

विज्ञापन

View All
Advt. / 7 मई 2025
विज्ञापन....

विज्ञापन

विज्ञापन / 9 सितमबर 2024
विज्ञापन

विज्ञापन

Advt. / 31 मई 2024
GVM इंग्लिश मीडियम स्कूल बीना

बीना जिला सागर मध्यप्रदेश

7987252036

पब्लिसिटी अड्डा बीना

तकनीकी / 14 मार्च 2024
तकनीकी, नए समाधानों की खोज में सहायक होकर जीवन को सुगम और सुरक्षित बनाने का माध्यम है।

तकनीकी स्फीति में, सॉफ़्टवेयर ज्ञान को सुलभता से पहुंचाने वाला एक शक्तिशाली और सार्थक साधन है, जिससे सामाजिक और व्यावासिक दृष्टि से सुधार होता है

तकनीकी / 3 मार्च 2024
तकनीकी, नए समाधानों की खोज में सहायक होकर जीवन को सुगम और सुरक्षित बनाने का माध्यम है।

तकनीकी स्फीति में, सॉफ़्टवेयर ज्ञान को सुलभता से पहुंचाने वाला एक शक्तिशाली और सार्थक साधन है, जिससे सामाजिक और व्यावासिक दृष्टि से सुधार होता है

ONE To ONE / 10 मार्च 2024
देखिये

BCC24 NEWS का खास कार्यक्रम " शिखर की ओर " अनुज मिश्रा के साथ....

हमें फ़ॉलो करें

समाचार संग्रह

हमारे समाचार संग्रह में नवीनतम और महत्वपूर्ण खबरें, घटनाएं और जानकारी संग्रहित हैं। सबसे ताजगी से अपडेट रहने के लिए हमारी समाचार संग्रह को नियमित रूप से देखें।

Sit eirmod nonumy kasd eirmod

ट्रेंडिंग

BCC24News

206, The Giriraj Business Arcade, 13-A, Vishnu Puri Colony,Indore, Madhya Pradesh 452014

© BCC24NEWS. All Rights Reserved. Designed by Cyber Instant