Tranding
अप्रैल 10, 2024, 11:24 बजे

कर्मकांड से स्वर्ग की प्राप्ति होती है लेकिन स्वर्ग भी क्षणभंगुर है -: सुश्री धामेश्वरी देवी

कर्मकांड से स्वर्ग की प्राप्ति होती है लेकिन स्वर्ग भी क्षणभंगुर है -:  सुश्री धामेश्वरी देवी

बीना -

भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल छात्रावास, साईं धाम काॅलोनी, तहसील के पीछे वाली रोड, में चल रही दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला के सातवें दिवस सुश्री धामेश्वरी देवी जी ने बताया कि वेदों शास्त्रों में भगवद्प्राप्ति के 3 मार्गों को प्रशस्त किया गया है। कर्ममार्ग, ज्ञानमार्ग और भक्तिमार्ग। कर्म मार्ग का विश्लेषण करते हुए उन्होंने कहा कि वेदों में अनेक कर्मकांडों का वर्णन मिलता है। पूजा-पाठ, यज्ञ आदि, लेकिन वेदों में कर्मकांड की घोर निंदा भी की गई है। इसका कारण यह बताया कि कर्मकांड से स्वर्ग की प्राप्ति होती है लेकिन स्वर्ग भी क्षणभंगुर है मायिक है। अतः कर्मकांड करना घोर मूर्खता है कुछ लोग यज्ञ आदि करते हैं लेकिन वेदों में यज्ञ के लिए बड़े कड़े-कड़े नियम बताए गए हैं सही स्थान, सही समय, सही तरीके से कमाया धन, उससे एकत्रित हवन सामग्री और आहूति डालते समय, वेद मंत्रों का ठीक-ठीक उच्चारण आदि यदि नहीं होता तो यज्ञ करने वाले यजमान का नाश हो जाता है। इसके आगे ज्ञान मार्ग के बारे में बताया गया। वेदों में ज्ञान के दो प्रकार बताए गए - एक शाब्दिक ज्ञान और दूसरा अनुभवात्मक ज्ञान। किसी भी विषय का शाब्दिक ज्ञान से, लेकिन साधना द्वारा उसका अनुभव ना हुआ हो तो वह कोरी कल्पना ही समझिये। यह ज्ञान दो क्षेत्रों से संबंधित होता है एक माया का क्षेत्र और एक मायतीत ईश्वर का क्षेत्र। जो ज्ञानी होते हैं उन्हें किसी भी विषय का शाब्दिक ज्ञान होता है, इस आधार पर वें प्रवचन में बड़ी-बड़ी बातें बताते हैं, लेकिन अनुभवात्मक साधना के अभाव में उनके इस ज्ञान का कोई विशेष प्रभाव नहीं होता। वेदों में यह भी कहा गया है कि ज्ञानी व्यक्ति का पतन हो जाता है। वह ज्ञान अज्ञान है जिसमें ईश्वर प्रेम ना हो अर्थात कर्म स्वर्ग देकर समाप्त हो जाता है और ज्ञान से मोक्ष मिलता है यह भी निंदनीय है।
भगवद्प्राप्ति के तीनों मार्गों में केवल भक्ति मार्ग ही सर्वसुगम, सर्वसाध्य एवं सर्वश्रेष्ठ मार्ग है। 
प्रवचन का समापन श्री राधा कृष्ण भगवान की एवं जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की भव्य आरती के साथ हुआ।

विज्ञापन

View All
Advt. / 7 मई 2025
विज्ञापन....

विज्ञापन

विज्ञापन / 9 सितमबर 2024
विज्ञापन

विज्ञापन

Advt. / 31 मई 2024
GVM इंग्लिश मीडियम स्कूल बीना

बीना जिला सागर मध्यप्रदेश

7987252036

पब्लिसिटी अड्डा बीना

तकनीकी / 14 मार्च 2024
तकनीकी, नए समाधानों की खोज में सहायक होकर जीवन को सुगम और सुरक्षित बनाने का माध्यम है।

तकनीकी स्फीति में, सॉफ़्टवेयर ज्ञान को सुलभता से पहुंचाने वाला एक शक्तिशाली और सार्थक साधन है, जिससे सामाजिक और व्यावासिक दृष्टि से सुधार होता है

तकनीकी / 3 मार्च 2024
तकनीकी, नए समाधानों की खोज में सहायक होकर जीवन को सुगम और सुरक्षित बनाने का माध्यम है।

तकनीकी स्फीति में, सॉफ़्टवेयर ज्ञान को सुलभता से पहुंचाने वाला एक शक्तिशाली और सार्थक साधन है, जिससे सामाजिक और व्यावासिक दृष्टि से सुधार होता है

ONE To ONE / 10 मार्च 2024
देखिये

BCC24 NEWS का खास कार्यक्रम " शिखर की ओर " अनुज मिश्रा के साथ....

हमें फ़ॉलो करें

समाचार संग्रह

हमारे समाचार संग्रह में नवीनतम और महत्वपूर्ण खबरें, घटनाएं और जानकारी संग्रहित हैं। सबसे ताजगी से अपडेट रहने के लिए हमारी समाचार संग्रह को नियमित रूप से देखें।

Sit eirmod nonumy kasd eirmod

ट्रेंडिंग

BCC24News

206, The Giriraj Business Arcade, 13-A, Vishnu Puri Colony,Indore, Madhya Pradesh 452014

© BCC24NEWS. All Rights Reserved. Designed by Cyber Instant