Tranding
अप्रैल 11, 2024, 11:26 बजे

वास्तविक गुरु की शरणागति से भगवत्प्राप्ति संभव- सुश्री धामेश्वरी देवी

वास्तविक गुरु की शरणागति से भगवत्प्राप्ति संभव-:  सुश्री धामेश्वरी देवी

बीना :-  भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल छात्रावास, साईं धाम काॅलोनी, तहसील के पीछे वाली रोड, में चल रही दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला के नवमें दिन जगदगुरुत्तम स्वामी श्री कृपालु जी महाराज की प्रमुख सुश्री प्रचारिका सुश्री धामेश्वरी देवी जी ने बताया कि वेदों में कहा गया है कि भगवान की प्राप्ति वास्तविक गुरु की शरणागति से ही हो सकती है। वेदों में कहा गया है-
तब्दिध्दि प्रणिपातेन, परिप्रश्नेन सेवया।
उपदेक्ष्यन्ति ते ज्ञानं ज्ञानिनस्तत्वदर्शिनः।।
अर्थात् ईश्वरीय विषय के तत्व ज्ञान के लिए श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ महापुरुष की आवश्यकता है।

रामायण कहती है- ‘गुरू बिनु भव निधि तरइ न कोई’ गुरु शास्त्र वेद का पूर्ण ज्ञाता भी हो और जिसने ईश्वर साक्षात्कार भी किया हो। वेदों-शास्त्रों में तो यहां तक कहा गया है कि गुरु और भगवान अलग न होकर एक ही तत्व है।
भागवत में कहा गया है- ‘‘आचार्यं मां विजानयान‘‘।
भगवान अर्जुन से कहते हैं कि हे अर्जुन! तू मुझे ही गुरु मान। अतः हरि और गुरु की शरणागति उनके प्रति पूर्ण समर्पण से ही हमारा काम बनेगा। 

ज्ञानमार्गी से भक्तिमार्गी श्रेष्ठ है क्योंकि ज्ञानमार्गी का पतन हो जाता है क्योंकि ज्ञानी को अपने ज्ञान का मिथ्या अभिमान होता है बल्कि भक्त अपने आप को दीन हीन, पतित मानता है तो उस पर दीनानाथ भगवान की कृपा जल्दी हो जाती है। ज्ञानी अपने बल पर चलता है जबकि भक्त भगवान के बल पर आश्रित होता है। इसलिए भक्त का पतन नहीं होता क्योंकि वहाँ पर गुरु उसका योगक्षेम वहन करता है। भगवान ने गीता में कहा है कि ‘मामेव ये प्रपद्यन्ते, मायामेतां तरन्ति ते’ अर्थात् भगवान के पूर्ण शरणागत होने पर ही माया से पार हो सकते हैं। इस प्रकार ज्ञान मार्ग को बहुत कठिन और भक्ति मार्ग को अत्यंत सरल बताया गया है।

विज्ञापन

View All
Advt. / 7 मई 2025
विज्ञापन....

विज्ञापन

विज्ञापन / 9 सितमबर 2024
विज्ञापन

विज्ञापन

Advt. / 31 मई 2024
GVM इंग्लिश मीडियम स्कूल बीना

बीना जिला सागर मध्यप्रदेश

7987252036

पब्लिसिटी अड्डा बीना

तकनीकी / 14 मार्च 2024
तकनीकी, नए समाधानों की खोज में सहायक होकर जीवन को सुगम और सुरक्षित बनाने का माध्यम है।

तकनीकी स्फीति में, सॉफ़्टवेयर ज्ञान को सुलभता से पहुंचाने वाला एक शक्तिशाली और सार्थक साधन है, जिससे सामाजिक और व्यावासिक दृष्टि से सुधार होता है

तकनीकी / 3 मार्च 2024
तकनीकी, नए समाधानों की खोज में सहायक होकर जीवन को सुगम और सुरक्षित बनाने का माध्यम है।

तकनीकी स्फीति में, सॉफ़्टवेयर ज्ञान को सुलभता से पहुंचाने वाला एक शक्तिशाली और सार्थक साधन है, जिससे सामाजिक और व्यावासिक दृष्टि से सुधार होता है

ONE To ONE / 10 मार्च 2024
देखिये

BCC24 NEWS का खास कार्यक्रम " शिखर की ओर " अनुज मिश्रा के साथ....

हमें फ़ॉलो करें

समाचार संग्रह

हमारे समाचार संग्रह में नवीनतम और महत्वपूर्ण खबरें, घटनाएं और जानकारी संग्रहित हैं। सबसे ताजगी से अपडेट रहने के लिए हमारी समाचार संग्रह को नियमित रूप से देखें।

Sit eirmod nonumy kasd eirmod

ट्रेंडिंग

BCC24News

206, The Giriraj Business Arcade, 13-A, Vishnu Puri Colony,Indore, Madhya Pradesh 452014

© BCC24NEWS. All Rights Reserved. Designed by Cyber Instant