Tranding
अप्रैल 17, 2024, 11:32 बजे

पालकी पर विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले श्री रामलला, भव्य शोभायात्रा के हजारों नागरिक बने साक्षी

इटारसी :-   चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीराम नवमी के दिन बुधवार को श्री रामलला अपने भाइयों के साथ पालकी में निकले। श्री राम जन्म महोत्सव समिति द्वारा 61वें वर्ष में आयोजित श्रीराम जन्म महोत्सव के अंतर्गत जारी श्रीराम कथा का बुधवार को विश्राम हो गया। बुधवार की कथा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक हुई।
बुधवार दोपहर ठीक 12 बजे श्री द्वारिकाधीश मंदिर में श्रीरामलला का जन्म उत्सव मनाया गया। जन्म के समय परिसर में रंगारंग आतिशबाजी और ढोलबाजों के साथ बधाइयां गूंज उठी। मंदिर में मौजूद धार्मिकजन बधाईयों पर झूम उठे। जन्म की खुशी में मंदिर समिति द्वारा पंजीरी और दही मेवे का प्रसाद वितरित किया गया। कथाव्यास साध्वी नीलम गायत्री ने प्रभु रामचंद्र के राजतिलक और जन्म की कथा श्रोताओं को संगीतमय स्वरूप में सुनाई। कथा के विश्राम पर आयोजन समिति के सचिव अशोक शर्मा ने पिछले वर्ष का आय व्यय ब्यौरा सभी के समक्ष रखा। कार्यकारी अध्यक्ष विपिन चांडक ने सभी का अभिवादन किया एवं सफल आयोजन के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगियों, दानदाताओं, मीडिया संस्थानों का भूपेंद्र विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।
देर शाम को आयोजन समिति द्वारा प्रभु श्री रामलला, उनके भाई लक्ष्मण, भारत और शत्रुघ्न पालकी में विराजित करके विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल बाजे, डीजे, बैंड पार्टी की ताल पर रामभक्तों का जोश देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा में जमकर आतिशबाजी भी की गई। शोभायात्रा में भगवान शंकर की चलित झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में कथाव्यास साध्वी नीलम गायत्री रथ पर सवार होकर शामिल हुई। जिनके साथ बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी शोभायात्रा में साथ साथ चली।

जगह जगह हुआ स्वागत
श्री राम जन्म महोत्सव की शोभायात्रा का शहर के दर्जनों चौक चौराहों पर सामाजिक धार्मिक लोगो ने मेवा, मिस्थान, ठंडाई, आइसस्क्रीम जैसी विभिन्न खाद्य एवं पेय पदार्थ वितरित करके स्वागत किया। साथ ही पालकी में विराजित रामलला का पूजन किया, रथ पर विराजमान कथाव्यास नीलम गायत्री का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। तुलसी चौक, फल बाजार चौराहा पर सिंधी समाज, गांधी परिवार,  संस्कृत पाठशाला, सांवरिया निवास, जैन समाज, सराफा लाइन, पहली लाइन में श्री राम जानकी मंदिर, जयस्तंभ चौक पर मारवाड़ी समाज, सिक्ख समाज एवं विभिन्न परिवारों, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मयूर जायसवाल , नामदेव समाज वा समाजो ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

विज्ञापन

View All
Advt. / 7 मई 2025
विज्ञापन....

विज्ञापन

विज्ञापन / 9 सितमबर 2024
विज्ञापन

विज्ञापन

Advt. / 31 मई 2024
GVM इंग्लिश मीडियम स्कूल बीना

बीना जिला सागर मध्यप्रदेश

7987252036

पब्लिसिटी अड्डा बीना

तकनीकी / 14 मार्च 2024
तकनीकी, नए समाधानों की खोज में सहायक होकर जीवन को सुगम और सुरक्षित बनाने का माध्यम है।

तकनीकी स्फीति में, सॉफ़्टवेयर ज्ञान को सुलभता से पहुंचाने वाला एक शक्तिशाली और सार्थक साधन है, जिससे सामाजिक और व्यावासिक दृष्टि से सुधार होता है

तकनीकी / 3 मार्च 2024
तकनीकी, नए समाधानों की खोज में सहायक होकर जीवन को सुगम और सुरक्षित बनाने का माध्यम है।

तकनीकी स्फीति में, सॉफ़्टवेयर ज्ञान को सुलभता से पहुंचाने वाला एक शक्तिशाली और सार्थक साधन है, जिससे सामाजिक और व्यावासिक दृष्टि से सुधार होता है

ONE To ONE / 10 मार्च 2024
देखिये

BCC24 NEWS का खास कार्यक्रम " शिखर की ओर " अनुज मिश्रा के साथ....

हमें फ़ॉलो करें

समाचार संग्रह

हमारे समाचार संग्रह में नवीनतम और महत्वपूर्ण खबरें, घटनाएं और जानकारी संग्रहित हैं। सबसे ताजगी से अपडेट रहने के लिए हमारी समाचार संग्रह को नियमित रूप से देखें।

Sit eirmod nonumy kasd eirmod

ट्रेंडिंग

BCC24News

206, The Giriraj Business Arcade, 13-A, Vishnu Puri Colony,Indore, Madhya Pradesh 452014

© BCC24NEWS. All Rights Reserved. Designed by Cyber Instant