Tranding
मार्च 14, 2024, 12:55 बजे

मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने इंदौर में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को किया संबोधित

मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने इंदौर में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को किया संबोधित

इंदौर :- नवनीत सारस्वत✍️

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने आज विश्व में देश का गौरव बढ़ाया , भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर :-- डॉ.महेन्द्र सिंह

 विधानसभा चुनाव में इंदौर के सैकड़ों बूथों पर पराजय का सामना करना पड़ा था, उन बूथों के साथ ही समस्त बूथों पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने जो तीन बातें राष्ट्रीय परिषद बैठक में कही थीं, उन्हें बूथों तक पहुंचना है और विजय श्री प्राप्त करना है। जिसमें बूथ समितियां की बैठक लेना, बूथ पर निवासरत लाभार्थियों का सम्मेलन करना एवं सभी मतदाताओं तक मोदी  का प्रणाम पहुंचाना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह ने गुरूवार को जावरा कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय में इंदौर की लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। 
डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत हमेशा से ही विश्व गुरु रहा है। जब विदेश में किसी को पढ़ना-लिखना भी नहीं आता था तब हमारे देश ने शून्य दिया था, साथ ही ग्रह नक्षत्र की जानकारी भी हमारे देश ने ही विश्व को दी है। यहां तक की सूर्य की वास्तविक दूरी की गणना भी हमारे देश के ऋषि मुनियों द्वारा सैकड़ो वर्ष पूर्व की गई एवं चार महान वेदों की रचना भी भारत देश में हुई। भारत की संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ है 124 साल पहले स्वामी विवेकानंद शिकागो पहुंचे थे और सभी को भारतीय संस्कृति से अवगत कराया और मंत्र मुग्ध कर दिया था वैसे ही प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है वहीं आज अमेरिका सहित जर्मनी, जापान एवं अरब देश पलक पांवड़े बिछाकर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हैं।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी  राघवेंद्र गौतम, सांसद  कविता पाटीदार, सांसद  शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष  गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष  चिंटू वर्मा ,महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, विधायक  मधु वर्मा , गोलू शुक्ला,  महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक  गोपीकृष्ण नेमा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष  सावंत सोनकर, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष  प्रताप करोसिया, लोकसभा संयोजक  रवि रावलिया एवं सहसंयोजक  गोपाल गोयल उपस्थित रहे।

विज्ञापन

View All
ONE To ONE / 10 मार्च 2024
देखिये

BCC24 NEWS का खास कार्यक्रम " शिखर की ओर " अनुज मिश्रा के साथ....

तकनीकी / 3 मार्च 2024
तकनीकी, नए समाधानों की खोज में सहायक होकर जीवन को सुगम और सुरक्षित बनाने का माध्यम है।

तकनीकी स्फीति में, सॉफ़्टवेयर ज्ञान को सुलभता से पहुंचाने वाला एक शक्तिशाली और सार्थक साधन है, जिससे सामाजिक और व्यावासिक दृष्टि से सुधार होता है

तकनीकी / 14 मार्च 2024
तकनीकी, नए समाधानों की खोज में सहायक होकर जीवन को सुगम और सुरक्षित बनाने का माध्यम है।

तकनीकी स्फीति में, सॉफ़्टवेयर ज्ञान को सुलभता से पहुंचाने वाला एक शक्तिशाली और सार्थक साधन है, जिससे सामाजिक और व्यावासिक दृष्टि से सुधार होता है

7987252036

पब्लिसिटी अड्डा बीना

Advt. / 31 मई 2024
GVM इंग्लिश मीडियम स्कूल बीना

बीना जिला सागर मध्यप्रदेश

विज्ञापन / 9 सितमबर 2024
विज्ञापन

विज्ञापन

Advt. / 7 मई 2025
विज्ञापन....

विज्ञापन

हमें फ़ॉलो करें

समाचार संग्रह

हमारे समाचार संग्रह में नवीनतम और महत्वपूर्ण खबरें, घटनाएं और जानकारी संग्रहित हैं। सबसे ताजगी से अपडेट रहने के लिए हमारी समाचार संग्रह को नियमित रूप से देखें।

Sit eirmod nonumy kasd eirmod

ट्रेंडिंग

BCC24News

206, The Giriraj Business Arcade, 13-A, Vishnu Puri Colony,Indore, Madhya Pradesh 452014

© BCC24NEWS. All Rights Reserved. Designed by Cyber Instant